Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड क्रिकेट के लिए 7 सितंबर तक करें आवेदन, ट्रायल के आधार...

उत्तराखंड क्रिकेट के लिए 7 सितंबर तक करें आवेदन, ट्रायल के आधार पर होगा चयन

हल्द्वानी। उत्तराखंड अंडर -14, 16, 19, 23 व सीनियर महिला/पुरुष क्रिकेट टीम के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गयी है। इसके लिए जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से सात सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। आवेदकों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल के आधार पर ही खिलाडि़यों का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि तक एसोसिएशन के तिकोनिया स्थित कार्यालय पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। वहीं जिन खिलाड़ियों ने पूर्व में रजिस्ट्रेशन करा लिया है उन्हें जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र जमा करने होंगे।

ये दस्तावेज जरूरी

आवेदन करने के लिए कंप्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, तीन साल के शैक्षिक दस्तावेज, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, अपना और माता-पिता का आधार कार्ड होना जरूरी है।

ऐसे लें जानकारी

रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए एसोसिएशन के कार्यालय के 7906754683 नंबर पर कॉल की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन से पहले इसी नंबर पर जानकारी भी देनी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments