Saturday, March 7, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीटिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता...

टिहरी झील में इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की धूम

नई टिहरी। टिहरी झील में शनिवार से शुरू हुई इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कप और चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के पहले दिन देश-विदेश से पहुंचे खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में कयाकिंग में कजाकिस्तान ने बाजी मारी, जबकि कैनोइंग में रूस की महिला टीम ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। पुरुष वर्ग में इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन (IKCA) और रोमानिया की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन का मैदान अपने नाम किया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत समेत 21 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और एशियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

विधायक उपाध्याय ने कहा कि टिहरी ने राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक की सफल यात्रा तय की है। एशियन कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत कुशवाहा ने बताया कि यह सफर 2022 में तत्कालीन सीएमडी आर.के. विश्नोई के विजन से शुरू हुआ था, जो आज अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंच चुका है।

उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 30 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। उद्घाटन अवसर पर संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पहले दिन के प्रमुख परिणाम

कयाकिंग

1000 मीटर महिला वर्ग K-2

  • पहला स्थान: कजाकिस्तान – 4:35.808 मिनट
  • दूसरा स्थान: मध्यप्रदेश – 4:43.398 मिनट
  • तीसरा स्थान: पंजाब – 4:58.112 मिनट

1000 मीटर पुरुष वर्ग K-4

  • पहला स्थान: IKCA-1 – 3:29.516 मिनट
  • दूसरा स्थान: मध्यप्रदेश – 3:32.206 मिनट
  • तीसरा स्थान: IKCA-2 – 3:32.268 मिनट

कैनोइंग

1000 मीटर पुरुष वर्ग C-4

  • पहला स्थान: IKCA – 3:55.776 मिनट
  • दूसरा स्थान: मध्यप्रदेश – 4:04.175 मिनट
  • तीसरा स्थान: छत्तीसगढ़ – 4:40.265 मिनट

1000 मीटर महिला वर्ग C-2

  • पहला स्थान: रूस – 4:52.115 मिनट
  • दूसरा स्थान: IKCA-1 – 4:54.528 मिनट
  • तीसरा स्थान: IKCA-2

1000 मीटर पुरुष वर्ग C-2

  • पहला स्थान: रोमानिया – 4:04.958 मिनट
  • दूसरा स्थान: IKCA-1 – 4:06.271 मिनट
  • तीसरा स्थान: मध्यप्रदेश – 4:31.641 मिनट
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments