Sunday, March 8, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीनैनीताल अंडर-23 क्रिकेट टीम की आज होगी घोषणा

नैनीताल अंडर-23 क्रिकेट टीम की आज होगी घोषणा

नैनीताल। अंडर-23 क्रिकेट टीम के ट्रायल के लिए आज जिले की टीम घोषित की जाएगी। ये टीम 29 से 31 अक्टूबर तक काशीपुर में होने वाले कुमाऊं मंडलीय ट्रायल में भाग लेगी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बीते 17 और 18 अक्टूबर को हल्द्वानी के कमलुआगांजा स्थित मेलकानी क्रिकेट ग्राउंड में अंडर-23 टीम के लिए ट्रायल लिया गया था। जिसमे जिलेभर से 126 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस सभी खिलाड़ियों का चयनकर्ताओं ने बॉलिंग, बैटिंग, विकेट कीपिंग, फील्डिंग के आधार पर टेस्ट लिया।

चयनकर्ताओं द्वारा आज दोपहर तक चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की जाएगी। देहरादून से आये पर्यवेक्षक अरुण नेगी, चयनकर्ता जगदीश बोरा, विजय कुकसाल, मोहम्मद रेहान नामों की घोषणा करेंगे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि चुनी गई टीम काशीपुर के हाई लैंडर क्रिकेट एकेडमी में 29, 30 और 31 अक्टूबर को प्रस्तावित मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। यहाँ उधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत के खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments