Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनकरीना कपूर खान के जन्मदिन पर नन्हें तैमूर भी देर रात तक...

करीना कपूर खान के जन्मदिन पर नन्हें तैमूर भी देर रात तक जागते रहे

दिल्ली। बॉलीवुड स्थिअभिनेत्री करीना कपूर खान का जन्मदिन पटौदी त इब्राहिम पैलेस में पूरे जोरो-शोरों से मनाया जा रहा है। आधी रात से ही यहां जश्न शुरू है। इस मौके पर न सिर्फ बड़े बल्कि नन्हें तैमूर भी देर रात तक जागते रहे और मम्मी करीना को खास अंदाज में विश किया। आगे पढ़िए कि कैसे मनाया जा रहा है करीना का जन्मदिन और कितने मेहमान पटौदी पहुंचे हैं,


करीना के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को तमाम मेहमान आ गए, इनमें करीना और सैफ के परिजनों के अलावा उनके दोस्त शामिल है। करीना कपूर का आज(21 सितंबर) को जन्मदिन है, इसके सेलिब्रेशन की शुरुआत शुक्रवार रात 12 बजे के बाद केक काट कर किया गया।
इब्राहिम पैलेस में जन्मदिन मनाने के लिए करीना कपूर अपने पति एवं फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ शुक्रवार को पटौदी पहुंची थी। जन्मदिन से ठीक पहले करीना के पिता रणधीर कपूर, मां बबीता कपूर, बहन करिश्मा कपूर भी इब्राहिम पैलेस पहुंचे।


अधिकतर मेहमानों के काले शीशे वाली गाड़ियों में आने के चलते लोगों को निराशा हाथ लगी। बच्चों को उम्मीद थी कि वह सैफ की तरह उनके और करीना के परिजनों से भी मिलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
उधर करीना का जन्मदिन मनाने के लिए इब्राहिम पैलेस को शुक्रवार को पूरी तरह फूलों से सजाया गया। जगह-जगह लाइट और गुब्बारे भी लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments