Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजन78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, 'शोले' में 'कालिया' बनकर जीता...

78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, ‘शोले’ में ‘कालिया’ बनकर जीता था दिल

Viju Khote का 78 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, 'शोले' में 'कालिया' बनकर जीता था दिल

दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विजू खोटे का सोमवार को 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. बॉलीवुड एक्टर विजू खोटे को फिल्म ‘शोले’ से जबदरस्त पहचान मिली थी. इस फिल्म में विजू ने ‘कालिया’ का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के दिमाग में बखूबी मौजूद है. विजू खोटे न केवल बॉलीवुड बल्कि मराठी फिल्मों में भी खूब पहचान बनाई थी. रिपोर्टों के मुताबिक विजू खोटे का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है और उनकी तबीयत भी काफी दिनों से खराब चल रही थी. विजू खोटे बॉलीवुड की फेमस अदाकारा शुभा खोटे के भाई थे.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विजू खोटे ने हिंदी और मराठी समेत कुल मिलाकर 300 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे जबरदस्त पहचान फिल्म ‘शोले’ से मिली है. इस फिल्म में डाकू ‘कालिया’ बने विजू खोटे का एक डायलॉग (सरदार मैंने आपका नमक खाया है) भी काफी फेमस है. इस फिल्म के बाद विजू खोटे ने सलमान खान और आमिर खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में भी रोल अदा किया था. इस फिल्म में विजू खोटे ने रॉबर्ट का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था.

विजू खोटे  ने फिल्म ‘या मालक’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह रामपुर का लक्ष्मण, हद कर दी आपने, गोलमाल 3 और बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments