Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजननिर्देशक मिलन लूथरिया अपनी फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे

निर्देशक मिलन लूथरिया अपनी फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक मिलन लूथरिया अपनी फिल्म ‘तड़प’ की शूटिंग उत्तराखंड में करेंगे। लूथरिया ने मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की।
उन्होंने कहा फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग उत्तराखंड में होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है। यहां फिल्मों के फिल्मांकन के लिए हर्षिल, त्रिजुगीनारायण, नई टिहरी व कुमाऊं क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य के अनेक स्थल हैं। शूटिंग के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है।

45 दिन तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी
निर्देशक मिलन ने कहा कि 21 अक्टूबर से राज्य के विभिन्न स्थानों में 45 दिन तक फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश व हर्षिल को चुना है।

फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी व तारा सुतारिया हैं। इसमें उत्तराखंड के कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। इस अवसर पर लाइन प्रोड्यूसर मयंक तिवारी, उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी केएस चौहान आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments