Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनदेवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़

देवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़

बिग बॉस के घर में जमकर मचा हंगामा, देवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़...देखें Video

दिल्ली: बिग बॉस के चौथे हफ्ते के फिनाले में पहुंचने को लेकर हर सदस्य एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. नोमिनेशन से बचने के लिए बिग बॉस ने घर के सदस्यों को एक टास्क दिया. इस टास्क के दौरान सभी सदस्य आपस में बहुत ज्यादा झगड़ते नजर आए. जहां पारस और सिद्धार्थ शुक्ला  के बीच तीखी भिड़ंत हो गई. पारस ने सिद्धार्थ को खूब भड़काने की कोशिश की. जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया और दोनों के बीच लड़ाई हो गई. सिद्धार्थ गुस्से में सारा सामान उठा-उठाकर फेंकने लगे. इन दोनों की लड़ाई को रोकने के लिए रश्मि और शेफाली को बीच में आना पड़ा.

सिद्धार्थ और पारस के बीच हो रहे इस झगड़े पर जब देवोलीना सिद्धार्थ को सामान फेंकने से रोक रही थी और चीजें समेटने की कोशिश कर रही थीं. तभी उनके पीछे से शहनाज गिल आ जाती हैं और वो सारी धूल-मिट्टी से भरी बाल्टी उनके ऊपर उंडेल देती हैं. शहनाज की इस हरकत पर देवोलीना भड़क जाती हैं और पीछे मुड़कर उनको जोरदार तमाचा मार देती हैं.

बिग बॉस (Bigg Boss 13) के घर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बिग बॉस खबरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. देवोलीना और शहनाज के इस वीडियो को देख फैन्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं. हर कोई देवोलीना की इस हरकत से हैरान है. अब देखना होगा कि शो में देवोलीना के इस एक्शन पर बिग बॉस क्या कदम उठाते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments