Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालअनियंत्रित होकर पलटी स्कूल के बच्चों की मैक्स, 24 बच्चे घायल

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल के बच्चों की मैक्स, 24 बच्चे घायल

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में बैजनाथ बिनखोली मोटर मार्ग पर सुबह हादसा हो गया। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 बच्चे घायल हो गए। जिसमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, श्रीराम पब्लिक स्कूल की मैक्स सुबह छात्रों को स्कूल के लिए लेने गई थी। इस दौरान बैजनाथ मार्ग पर अचानक मैक्स नियंत्रण खो बैठी और सड़क पर पलट गई।

राहगीरों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। लेकिन लोगों का आरोप है कि एंबुलेंस आधे घंटे बाद वहां पहुंची। लोगों ने किसी तरह बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। 23 बच्चों का इलाज सीएचसी गौचर में चल रहा है, जबकि एक छात्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments