Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअल्मोड़ा के जागेश्वर धाम का होगा सुंदरीकरण, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने दिया...

अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम का होगा सुंदरीकरण, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने दिया आश्वासन

हल्द्वानी। जागेश्वर धाम का सुंदरीकरण होगा। वहां पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यह आश्वासन केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाजयुमो के कार्यकारिणी सदस्य गौरव पांडे को दिया।

पांडे ने गुरुवार को दिल्ली में पटेल से मुलाकात की और उन्हें प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कहा कि अल्मोड़ा जिले में जागेश्वर धाम स्थित है। वहां पर प्रतिवर्ष देश-विदेश से तमाम श्रद्धालु आते हैं। यह धाम प्राचीन आस्था का केंद्र है। हमारे पुराणों में अनेक जीवंत कथाएं प्रचलित हैं। इस मंदिर को पुरातत्व विभाग की ओर से संरक्षित किया जा रहा है। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर में सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री को मांग पत्र सौंपा कि पुरातत्व विभाग के नियमों को ध्यान में रखते हुए वहां पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही सुंदरीकरण की भी जरूरत है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया है कि उत्तराखंड के इस प्रमुख धाम के सुंदरीकरण को लेकर विचार किया जाएगा। साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

जागेश्वर के विकास के लिए प्रतिबद्ध : गौरव

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव पांडे ने कहा कि वह जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने संसाधन उपलब्ध कराए हैं। साथ ही कोरोनाकाल में वह लगातार लोगों के बीच रहे। उन्हें मास्क, दवाइयां व अन्य जरूरत का सामान भी उपलब्ध कराया गया। भविष्य में भी वह क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। पांडे ने कहा कि जागेश्वर क्षेत्र में तमाम ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व की जगह हैं। इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। ताकि क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments