Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, बाइक सवार युवक की मौत,...

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर गिरा पहाड़ी से पत्थर, बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर

गरमपानी : नैनीताल जिले में एक बार फिर पहाड़ से पत्थर आफत बनकर बरसे हैं। अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जर्जर हो चुकी पहाड़ियां काल बनकर बरस रही हैं। गुरुवार को पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार खाई में जा गिरे। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। घायल को आपातकालीन 108 सेवा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

गुरुवार को मंगल पड़ाव हल्द्वानी निवासी सौरभ सागर (26) और उसका दोस्त पंकज गोस्वामी बाइक यूके 04 एबी 3425 में सवार हो अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फ्लेक्सी लगाने के लिए हल्द्वानी से रवाना हुए थे। दोनों हाईवे पर दोपांखी के समीप पहुंचे ही थे कि थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। इस दौरान हाईवे पर सेना के जवान जा रहे थे। कुछ ही देर में घटना खैरना पुलिस चौकी तक पहुंच गई। जिसके बाद मौके पर चौकी इंचार्ज राजेंद्र गोस्वामी व प्रयाग जोशी पहुंच गए।

पुलिस, सेनाव के जवान और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों को बमुश्किल खाई से बाहर निकाला गया। आपातकालीन 108 सेवा से दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम भी लगा रहा। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है। जिसके बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments