Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअवकाश पर गया पीएसी कर्मचरी लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू...

अवकाश पर गया पीएसी कर्मचरी लापता, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर शुरू की तलाश

नैनीताल। अवकाश पर गए 31वीं वाहिनी पीएसी में तैनात कर्मचारी लापता हो गया। इसका पता चलते ही स्वजनों ने उनकी खोजबीन की लेकिन नहीं मिले। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

31वीं वाहिनी पीएसी निवासी प्रीति सिंह ने बताया कि उसका पति दिनेश सिंह चौहान पीएसी में तैनात हैं। वह अवकाश पर सरकारी आवास में रह रहे थे। 15 मार्च को उनकी अवकाश से वापसी थी लेकिन 14 मार्च की सुबह वह बिना बताए कहीं चले गए। देर शाम तक जब घर वापस नहीं आए तो उनकी तलाश की गई। नाते रिश्तेदारों के साथ ही परिचितों के घर में खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिले।

प्रीति सिंह ने पुलिस से पति की बरामदगी की मांग की थी। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है, साथ ही उनकी तलाश के लिए कुछ नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। कोतवाल बिजेंद्र शाह ने बताया कि दिनेश सिंह की खोजबीन की जा रही है, इसके लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments