Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक महीने से नहीं मिला सिलेंडर, लकड़ी के चूल्‍हे पर भोजन पकाने...

एक महीने से नहीं मिला सिलेंडर, लकड़ी के चूल्‍हे पर भोजन पकाने के लिए लोग मजबूर

लोहाघाट। एक माह से रसोई गैस की आपूर्ति न होने से गुस्साए बाराकोट बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। ऐसे में महिलाओं को मजबूरी में लकड़ी के चूल्‍हे पर भोजन पकाना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र आपूर्ति न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।

बुधवार को व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी और आस-पास के गांवों के लोग बाजार में एकत्रित हुए और उन्होंने खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक माह से अधिक का समय हो गया है। बाराकोट बाजार और ग्रामीण इलाकों में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। सिलिंडर खाली होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी से रसोई गैस का वाहन भेजने को लेकर वार्ता की गई तो सीधे मुंह जबाब नहीं दिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बाराकोट, काकड़, पम्दा, फरतोला, खोला सुनार, पोखरी खाल के ग्रामीणों एवं बाजार क्षेत्र के लोगों को लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं का काफी अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान देवेंद्र सिंह अधिकारी, मदन मोहन जोशी, कृष्ण सिंह अधिकारी, महेंद्र सिंह, सुनील वर्मा, योगेश वर्मा, निर्मल सिंह, नमन जोशी, कृष्ण नाथ, प्रकाश जोशी, संजय अधिकारी, प्रकाश सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

गैस गोदाम के प्रबंधक कीर्ति मुरारी ने बताया कि प्लांट से ही गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जून माह में दो बार वाहन हल्द्वानी भेजा गया था। दो से तीन दिन के भीतर आपूर्ति होने की उम्मीद है। प्लांट से गैस आते ही बाराकोट क्षेत्र में वाहन भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments