Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डएक साल में तीन बार बदल गया गरमपानी में स्‍वीकृत मल्टी स्टोरी...

एक साल में तीन बार बदल गया गरमपानी में स्‍वीकृत मल्टी स्टोरी पार्किंग का मानचित्र

गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व स्वीकृत मल्टीस्टोरी पार्किंग का मानचित्र बदलता जा रहा है। पहले सौ वाहनों की पार्किंग तथा 40 दुकानों के निर्माण की योजना थी, पर अब दुकानों के स्थान पर पेट्रोल पंप अस्तित्व में आएगा। विभागीय स्तर पर कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।

एक वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने गरमपानी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत मल्टी स्टोरी पार्किंग की आधारशिला रखी। तब 40 दुकानों का निर्माण तथा 100 वाहनों की पार्किंग की योजना बनाई गई पर समय बीतने के साथ ही भूगोल बदलता चला गया। बाद में महज 27 दुकानों तथा 73 वाहनों की पार्किंग निर्माण को अंतिम रूप दिया गया। परंतु अब एकबार फिर उक्त स्थान पर भूगोल बदल गया है। अब यहां दुकानों के स्थान पर कुमाऊं मंडल विकास निगम पेट्रोल पंप स्थापित करेगा। वही वाहनों की पार्किंग में भी कटौती की जा सकती है।

मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, केएमवीएन के जीएम एबी वाजपेई ने स्थलीय निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय के अनुसार तीन बार दुकानों के लिए टेंडर आमंत्रित करने के बावजूद किसी ने भी रुचि नहीं दिखाई। इसलिए अब दुकानों के स्थान पर पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा। इधर पार्किंग का स्वरूप बार-बार बदले जाने पर व्यापारी नेता गजेंद्र नेगी, वीरेंद्र बिष्ट, महिपाल सिंह, पूरन लाल साह आदि ने नाराजगी जताई है। कहा कि यदि ऐसे ही स्वरूप बदलता गया तो फिर निर्माण होना मुश्किल है। उन्होंने शीघ्र मल्टी स्टोर पार्किंग निर्माण की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments