Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकमरे में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, 16 दिन पहले...

कमरे में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, 16 दिन पहले ही किराए पर लिया था कमरा

हल्द्वानीः हल्द्वानी में रामपुर रोड पर गली नंबर पांच में एक घर के कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बागेश्वर जिले की महिला ने 16 दिन पहले ही कमरा किराए पर लिया था। पुलिस महिला के परिजनों को सूचित करने की कोशिश कर रही है। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

रामपुर रोड पर गली नंबर पांच में रहने वाले किराना कारोबारी अशोक राठौर के घर मे 30 जनवरी को बागेश्वर के पुढकुनी निवासी 19 वर्षीय खीला उर्फ खुशी पुत्री धरम सिंह ने एक कमरा किराए पर लिया था। उसने मकान मालिक को सिलाई प्रशिक्षण के लिए हल्द्वानी में आकर रहने की जानकारी दी। शुक्रवार को काफी देर तक खुशी कमरे से नहीं निकली तो समीप के किरायेदारों ने मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा खोला तो खुशी बिस्तर पर उल्टा अचेत पड़ी थी। इससे घबराए मकान मालिक ने पुलिस को सूचित किया। सत्यापन के लिए दिए दस्तावेजों से खुशी के परिवार वालों से पुलिस संपर्क कर रही है। वहीं महिला के विवाहित होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments