Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकमिश्नर ने नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

कमिश्नर ने नालों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

नैनीताल: आयुक्त कुमाऊ दीपक रावत ने मुख्य अभियन्ता लोनिवि नैनीताल एवं सचिव झील विकास प्राधिकरण को नैनीताल के 62 नालों के ऊपर किये गए अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि नालों में जहां मलवा आदि आता है इसकी साफ-सफाई समय-समय पर करें। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइवेट बिल्डर्स के द्वारा कट्टों में सामग्री आदि भर कर नालों के उपर रखी गई है जिनसे मलवा निकलकर नालों में बह रहा है ऐसे स्थानों को भी चिन्हित करते हुए उन कट्टों को तत्काल हटवाना सुनिश्चित करें। साथी नालों के ऊपर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments