Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकुत्ते को बचाने के चक्कर में तालाब में पलटी बच्चों से भरी...

कुत्ते को बचाने के चक्कर में तालाब में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस

काशीपुर। गाड़ी के सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में बच्चों से भरी स्कूल बस तालाब में पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।

शुक्रवार की सुबह हुए इस हादसे में ड्राइवर बस से नियंत्रण खो गया। बस में 12 बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

bus accident, accident

हुआ यूं कि पायनियर चिल्ड्रन एकेडमी की बस (संख्या यूए-12-3717) ग्राम बक्सौरा से बच्चों को लेकर ग्राम टीला की तरफ जा रही थी।

तभी एक कुत्ते के सामने आने पर बस चालक जोगिंदर सिंह ने नियंत्रण खो दिया और बस तालाब में पलट गई। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को निकाला।


बस हादसे की खबर सुनकर बच्चों के परिजन घटनास्थल की ओर भागे। मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments