Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकुमाऊं के चार जिलों में टैबलेट से परीक्षा देंगे अभ्यार्थी

कुमाऊं के चार जिलों में टैबलेट से परीक्षा देंगे अभ्यार्थी

हल्द्वानी।  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएससी) ने डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम बढ़ाकर कुमाऊं के चार जिलों में टैबलेट से परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। टैबलेट से परीक्षा देने में अभ्यर्थियों को मोबाइल चलाने सा अनुभव होगा। अभ्यर्थी स्क्रीन टच मोबाइल की तरह इस टैबलेट को आसानी से चला सकेंगे।

कुमाऊं के दूरस्थ क्षेत्रों के सेंटरों पर कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं होने से युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए हल्द्वानी या अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे युवाओं का समय और पैसा भी काफी खर्च होता है। कई दफा अपने शहर में केंद्र नहीं होने से युवा परीक्षा भी छोड़ देते हैं।

इस समस्या का समाधान करने के लिए यूकेएसएससी ने एक कदम बढ़ाते हुए परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत के परीक्षा केंद्रों में पहली बार अभ्यर्थी टैब पर प्रतियोगी परीक्षा देंगे। 15, 16 और 17 मार्च को आशुलिपिक/ वैयक्तिक सहायक और लेखा लिपिक के लिए होने वाली परीक्षा के लिए आयोग ने 465 टैबलेट का इंतजाम किया है।

आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि टैबलेट में पेपर का समय शुरू होते ही अभ्यर्थी केवल टच करके अपना उत्तर दे सकेंगे। इसमें जूम करने का विकल्प नहीं होगा।

तकनीकी बाधा आने पर पेपर का समय स्वत: ही आगे बढ़ जाएगा। अब आयोग के पास लिखित, कंप्यूटर और टैब के माध्यम से परीक्षा कराने का विकल्प हो गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments