Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेएमवीएन के मंडलीय लेखाकार का निधन, थे कोरोना संक्रमित

केएमवीएन के मंडलीय लेखाकार का निधन, थे कोरोना संक्रमित

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के मंडलीय लेखाकार कैलाश बिष्ट का असामयिक निधन हो गया। पिछले करीब डेढ़ साल से वह बीमार थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। मल्लिताल नैनीताल क्लब के समीप निवासी कैलाश बिष्ट को एक सप्ताह पहले बीमार होने पर दिल्ली गंगाराम अस्पताल ले जाया गया था। उनका व उनकी पत्नी का कोविड टेस्ट कराया तो निगेटिव आया।

हृदय रोग की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, हाल ही में उनका कोव‍िड टेस्‍ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजि‍ट‍िव आई। कोविड पॉजिटिव बताया गया तो कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। बीती रात करीब 2 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा, बहु को छोड़ गए हैं। उनके सबसे बड़े भाई प्रो डीएस बिष्ट डीएसबी परिसर में डीएसडब्ल्यू, एक भाई रेलवे में तथा सबसे छोटे भाई डॉ मनोज बिष्ट अंतुल्स पब्लिक स्कूल में उप प्रधानाचार्य हैं।

स्वजनों के अनुसार शव को नैनीताल लाया जा रहा है, दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। बिष्ट के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने आवास पर पहुंचकर बिष्ट के निधन पर शोक जताया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments