Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जेल प्रशासन ने फिर...

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जेल प्रशासन ने फिर लिया ये निर्णय

हल्द्वानी : जेल में मुलाकात पर फिर रोक लग गई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ बैरक में कैदियों को शरीरिक दूरी का भी ध्‍यान रखना होगा। बंदी व कैदियों के स्वजन घर से वीडियो कालिंग पर बात कर सकते हैं। प्रतिबंध कब तक रहेगा फिलहाल इस बारे में भी कुछ भी स्‍पष्‍ट नहीं है।

कोरोना संक्रमण को लेकर जेल में मुलाकात डेढ़ साल से बंद थी। दो माह पहले ही मुलाकात शुरू हुई। 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने पर मुलाकात कराई जा रही थी। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जेल प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। आइजी जेल पुष्पक ज्योति ने अब फिर से मुलाकात पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

साथ ही निर्देश दिए हैं कि जेल में सभी बंदी व कैदियों तथा कर्मचारियों को मास्क व दो गज की दूरी बनानी होगी। हल्द्वानी जेल में वीडियो कालिंग के लिए काउंटर बनाया गया है। जहां पर बारी-बारी से बात हो सकेगी। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि जेल आइजी ने मुलाकात पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जेल में मुलाकात अग्रिम आदेश तक बंद कर दी है। कर्मचारी भी परिसर में मास्क पहनकर आएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments