Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकोरोना संक्रमित पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने...

कोरोना संक्रमित पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार, सीएम ने किया दुख व्यक्त

नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। नैनीताल में नियुक्त पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) राजीव मोहन कोरोना से संक्रमित थे और मंगलवार को उनका दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

एसपी यातायात राजीव मोहन का शव कल मंगलवार रात उनके फतेहपुर ईसाई नगर आवास पर पहुंच गया था। आज रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आवास पर एडीएम एसएस जंगपांगी, एसपी ऊधमसिंह नगर देवेन्द्र पींचा, सीओ भूपेन्द्र धोनी व एसपी सिटी जगदीश चन्द्र मौजूद हैं।

जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा आगे रहते थे राजीव

हल्द्वानी के एसपी (ट्रैफिक व क्राइम) एवं ग्राम पंचायत जेठुआ के पुराना डांग निवासी राजीव मोहन (41) के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। वह तीन या चार महीने में माता-पिता से मिलने गांव आते रहते थे। गांव के लोगों ने बताया कि राजीव जरूरतमंदों और गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई स्तब्ध है। 

गांव में राजीव मोहन के पड़ोसी आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि राजीव मोहन के पिता सुरेंद्र सिंह और माता गांव में ही रहते हैं। कुछ समय से वे हल्द्वानी में ही हैं। राजीव के पिता सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एसबीआई में कार्यरत रहे और वहां से भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments