Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोविड पॉजिटिवों के लिए लगना था ऑक्सीजन प्लांट,हरे पेड़ बने रोड़ा तो...

कोविड पॉजिटिवों के लिए लगना था ऑक्सीजन प्लांट,हरे पेड़ बने रोड़ा तो वन विभाग ने काट डाले

सुशीला तिवारी अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लागने के चलते आधा दर्ज से ज्यादा पेड़ काट दिए गए। वन विभाग की टीम ने इस काम को अंजाम दिया। एसटीएच में आक्सीजन प्लांट को लगाने की लंबे समय से तैयारी चल रही थी। उचित जगह नहीं मिलने के चलते मामला लटक रहा था। जिसके बाद एसटीएच के पीछे इसको लगाने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते बुधवार को करीब एक दर्जन से ज्यादा पेड़ों को काटा गया। जिसमें कुछ सूखे पेड़ भी थे। मामले में एमएस डा. अरुण जोशी ने बताया कि आक्सीजन प्लांट काफी संवेदनशील होता है। इसके लिए उपयुक्त जगह का चुनाव अनिवार्य है। इसके लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया। जिसके बाद टीम ने पेड़ों को काटा।

24 घंटे एसटीएच 
-कुल भर्ती मरीज 134
-कुल कितने बेड खाली 302
– कुल कितने आईसीयू बेड पैक – 60
– कुल कितने वैंटीलेटर हैं- 49
– कितने वेंटिलेटर खाली हैं- 15
– रोजाना करीब कितने आक्सीजन सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं- 900
– अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर- 05946-234204
– कुल कोरोना जांच- 2149
– कुल कोरोना पॉजिटिव- 113
– आज कुल डिस्चार्ज- 6
– कुल मौतें- 5

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments