Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछावनी परिषद के दो मंजिला आउट हाउस में अचानक लगी भीषण आग,...

छावनी परिषद के दो मंजिला आउट हाउस में अचानक लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल स्थित छावनी परिषद के दो मंजिला आउट हाउस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।  इससे मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 

जानकारी के अनुसार, आउट हाउस में करीब आधा दर्जन परिवार रहते हैं। जानकारी के अनुसार, ऋतु सोनकर के घर में आग लगी है। आग बढ़ती देख आस पास के लोगों ने आग बुझाना शुरू किय। वहीं, दमकल की टीम ने सभी परिवारों को आउट हाउस से बाहर निकाल दिया है। मौके पर पहुंची  पुलिस टीम के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। अग्निकांड में हुए नुकसान की जानकारी भी बाद में ही पता चलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments