Tuesday, March 10, 2026
Homeनैनीतालजम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, परिजन पार्थिव शरीर...

जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए पहुंचे कश्मीर

नैनीताल। गढ़वाल राइफल रेजिमेंट में कार्यरत जवान की जम्मू कश्मीर में ड्यूटी में मौत हो गई। जिला पौड़ी गढ़वाल के बेजरो तोल्यूं गांव निवासी यशपाल सिंह पुत्र शाकम्बर सिंह रावत गढ़वाल रायफल में हवलदार के पद पर जम्मू कश्मीर यूनिट में तैनात था। जवान का परिवार अब मयूर बिहार पीरुमदारा जिला नैनीताल में आकर बस गया। परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए कश्मीर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वे बाईरोड वे लौटेंगे।

बताया जाता है कि जवान की गिरने से चोट लगने की वजह से मौत हो गई। जवान अपने पीछे 13 साल के बेटे और 14 साल की बेटी और परिवार को रोता छोड़ गए। देर रात तक पार्थिव शरीर पीरूमद्वारा नहीं पहुंचा था। पिछले महीने वह छुट्टी काट कर गए थे। देर रात तक प्रशासन के पास इस घटना की सूचना नहीं मिली थी। परिजन पार्थिव शरीर लेने के लिए कश्मीर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि वे बाईरोड वे लौटेंगे। कल भोर में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं घटना के बाद बाद से परिवार में कोहराम बचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments