Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्ड जिला कोर्ट के अधिवक्ता का कोरोना संक्रमण से निधन, आधा दर्जन मिले...

 जिला कोर्ट के अधिवक्ता का कोरोना संक्रमण से निधन, आधा दर्जन मिले पॉजिटिव

नैनीताल। जिला कोर्ट के अधिवक्ता का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिला बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जिला कोर्ट में तत्काल भौतिक सुनवाई पूरी तरह बंद करने की मांग। सोमवार को जिला न्यायालय में आयोजित शोक सभा मे साथी अधिवक्ता पंकज गोयल को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं अधिवक्ताओं की मांगों को मानते हुए जिला कोर्ट के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं। करीब दो घंटे में पूरी तरह वर्चुअल सुनवाई का नोटिफिकेशन जारी होगा।

अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश के माध्यम से हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में तत्काल भौतिक सुनवाई रोक वर्चुअल सुनवाई की मांग की है। कार्यकारी अध्यक्ष संजय सुयाल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता पंकज गोयल का रविवार को देहांत हो चुका है। जिला बार के अध्य्क्ष नीरज साह, पंकज कुलोरा, संजय त्रिपाठी राजन मेहरा कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

परिवार न्यायालय के न्यायाधीश हल्द्वानी बार के पूर्व सचिव दिनेश मेहता सहित छह अधिवक्ता अब तक कोविड से जान गंवा चुके हैं। इससे अधिवक्ता समुदाय में  काफी भय व्याप्त हो गया है। जिस कारण अधिवक्ता भौतिक सुनवाई करने में सक्षम नही है । स्थिति सामान्य होने तक वर्चुअल सुनवाई की मांग अधिवक्ताओं द्वारा की गयी है।

इस दौरान कनिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण चंद्रा, सचिव दीपक रूवाली, डीजीसी फौजदारी सुशील शर्मा, पूर्व सचिव मनीष जोशी, अरुण सिंह बिष्ट, एपीओ देवेंद्र मूनगली, एडीजीसी पूजा साह, भुवन जोशी, कैलाश बल्युटिया बलुटिया, भुवन मेलकानी, यशवंत बिष्ट, राम सिंह रौतेला, भगवत प्रसाद, राजीव साह, संयुक्त सचिव किरन आर्य, प्रदीप परगाई, सुभाष जोशी ,सुल्तान मालिक, शंकर चौहान प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद तस्लीम, आनंद कनवाल, शिवांशु जोशी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments