Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालज्योलीकोट-नैनीताल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ कैंटर ट्रक, एक की मौत, तीन घायल

ज्योलीकोट-नैनीताल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ कैंटर ट्रक, एक की मौत, तीन घायल

नैनीताल। ज्योलीकोट-नैनीताल हाईवे में आम पड़ाव के पास एक कैंटर ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित चार लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए। जिनमें से एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी लाया गया है।

हादसा आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। इस दौरान एक कैंटर ट्रक संख्या यूकेडी 04 डी 8675 को चालक गोविंद लाल (50) पुत्र स्व. हरिराम निवासी सिमलखेत बेलुवाखान चला रहा था। ट्रक हल्द्वानी आ रहा था। ट्रक में राज मिस्त्री दो भाई विजय( 26 ), विनोद( 34) दोनों पुत्र बाल किशन और हरीश लाल (32) पुत्र स्व. शंकर लाल सवार थे।

रास्ते में आम पड़ाव के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर लगभग पचास मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल खाई से निकाला और 108 की सहायता से उपचार के लिए एसटीएच भिजवा दिया गया। हरीश लाल पुत्र शंकर लाल ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे भौर्यामोड़ की पहाड़ी खिसकने से बंद हो गया। यहां अल्मोड़ा की तरफ आने जाने वाले वाहन वाया रानीखेत, वाया नथुवाखान व भवाली खैरना से हो जा रहे हैं।

पिथौरागढ़ घाट नेशनल हाईवे भी पहाड़ी दरकने से बंद हो गया है। दोनों ओर सैकडों वाहन फंसे हुए हैं। यात्री परेशान हैं। शाम पाचं बजे तक सड़क खुलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments