Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डतीखे मोड़ पर अचानक आमने-सामने भिड़ गई दो कारें, धमाके से दहल...

तीखे मोड़ पर अचानक आमने-सामने भिड़ गई दो कारें, धमाके से दहल उठा इलाका; हाइवे पर लगा जाम

गरमपानी: अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र दुर्घटनाओं के लिहाज से खतरनाक हो चुका है। आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। तीखे मोड़ पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत में वाहनों में सवार लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। चौकी पुलिस खैरना की टीम ने यातायात सुचारू कराया।

दुर्घटनाओं के लिहाज से खतरनाक हो चुके दोपांखी क्षेत्र में सोमवार सुबह दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत से हड़कंप मच गया। सुयाल कॉलोनी बरेली रोड, हल्द्वानी निवासी प्रमोद जोशी कार यूके 17 जी 2675 से भाई मनोज के साथ अल्मोड़ा की ओर रवाना हुए। वहीं कला बाग बिंदु जी की बगिया, बरेली (उत्तर प्रदेश) निवासी अनमोल कार यूपी 35 बीयू 7373 में नितिन, अरशद, अनुराग, शिवांश, शिवम सभी निवासी बरेली को लेकर जागेश्वर मंदिर से दर्शन के बाद वापस बरेली की ओर लौट रहे थे।

अचानक सड़क पर आ गया था जंगली जानवर
दोनों वाहन हाईवे पर दोपांखी क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि तभी एकाएक जंगली जानवर बीच हाईवे पर आ गया। जानवर को बचाने के प्रयास में दोनों कार चालक वाहनों पर नियंत्रण खो बैठे नतीजतन वाहन असंतुलित होकर आमने-सामने भिड़ गए। दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई।

सूचना पर खैरना चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से सभी लोगों को एक एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी मामूली रूप से चोटिल हुए। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया। पुलिसकर्मी राजेंद्र सती व प्रयाग जोशी ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे लगाकर यातायात सुचारु कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments