Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो जून तक के लिए ओरेंज अलर्ट

दो जून तक के लिए ओरेंज अलर्ट

हल्द्वानी। मौसम विज्ञान केंद्र ने दो जून तक के लिए ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों में बारिश होने के साथ ही मैदान की ओर ठंडी हवाओं ने रुख कर लिया है।

मौसम विभाग ने पहले से ही मौसम परिवर्तन को लेकर अनुमान जता दिया था। हल्द्वानी में बुधवार को दिन भर धूप रही, लेकिन शाम को तेज हवाएं चलने लगीं। बारिश होने के आसार बनने लगे। मौसम विभाग ने एक और दो जून को ओरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार, मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। साथ ही पांच जून तक गर्मी से राहत रहने के आसार हैं।

बाद में तापमान में बढ़ोतरी होगी। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments