Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो जून से शुरू हो रही पंतनगर टू लखनऊ के लिए इंडिगो...

दो जून से शुरू हो रही पंतनगर टू लखनऊ के लिए इंडिगो की फ्लाइट, सप्ताह में तीन दिन उड़ान

नैनीताल: उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और यहां से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंडिगो पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ तक दो जून से फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। जिसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। पर्यटन सीजन में उड़ान शुरू होने से सैलानियों के साथ सिडकुल रुद्रपुर में काम करने वालों के साथ सामान्य नागरिकों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।

उत्तराखंड के पंतनगर से अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू हो रही है। यह उड़ान इंडिगो एयरलाइन की ओर से संचालित होगी। सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरी जाएगी। इसका किराया 3458 रुपये रखा गया है। फ्लाइट में सीटों की बुकिंग के आधार पर किराए की दरें कम अधिक हो सकती हैं। कितनी सीटर प्लेन है, इस बात की भी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। पर्यटन सीजन में उड़न शुरू होने के कारण सैलानियों को इसका सर्वाधिक फायदा होगा। क्योंकि इस समय सर्वाधिक ट्रेन फुल चल रही हैं।

एक घंटे दस मिनट में पहुंचेगी फ्लाइट

पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7323 दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.50 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट संख्या 6ई-7322 सुबह 11 बजे रवाना होकर एक घंटे दस मिनट में पंतनगर एयरपोर्ट पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेगी।

पंत विवि के विद्यार्थियों के लिए भी सुविधा

पंतनगर टू लखनऊ के लिए फ्लाइट की बुकिंग ऑनलाइन शुरू हो चुकी है। इसका सर्वाधिक फायदा जीबी पंत विवि में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा। एशिया स्तर के इस विवि में बड़ी तादाद में उत्तर प्रदेश के बच्चे पढ़ते हैं। विवि इसके साथ ही कुमाऊं और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय सहित कुमाऊं भर के छात्र-छात्राओं को भी इसका लाभ मिले सकेगा, तो कुमाऊं के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments