Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदो बच्चों की मां मोबाइल पर पड़ गई प्यार में, दुष्कर्म के...

दो बच्चों की मां मोबाइल पर पड़ गई प्यार में, दुष्कर्म के बाद पति से भी हुआ तलाक

हल्द्वानी: अनजान से दोस्ती करना दो बच्चों की मां को महंगा पड़ गया। दोस्ती के बाद युवक ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला का पति से तलाक करवा दिया। निकाह से मुकरने पर महिला ने अब आरोपित पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके दो बच्चे हैं। बेटी चार साल व बेटा डेढ़ साल का है। कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर फोन और युवक ने अपना नाम इसरार निवासी सिविल लाइन रामपुर व हाल काबुल का गेट बनभूलपुरा बताया। आरोपित ने उससे दोस्ती का प्रस्ताव रखा। इसके बाद बार-बार फोन कर मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने जहर खाकर मरने की धमकी दे डाली। इसके बाद वह आरोपित के कहे अनुसार काबुल का गेट पर उससे मिलने पहुंच गई। आरोपित उसे अपने कमरे में ले गया।

वह कमरे में अकेला था और दोस्ती करने की बात फिर से दोहराई। इसके बाद कोल्ड्रिंग पीने को दी। कोल्ड्रिंग पीते ही उसे नशा हो गया। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने उसकी मर्जी के बगैर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। होश आया तो वह नग्न अवस्था में थी। वीडियो दिखाते हुए आरोपित ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। पीडि़ता का कहना है कि वह सोचकर चुक रही कि कहीं घर ने बिगड़ जाए। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया आरोपित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बस से उतारकर ले गया तो खुली पोल

पीडि़ता के अनुसार 10 जुलाई 2021 को वह जसपुर में अपनी दादी की फतिया में जा रही थी। इसी बीच आरोपित इसरार का फोन आया। उसने बस से उतरकर बाजपुर में मिलने की बात कही। उसके मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी। डर की वजह से वह बस से उतर गई। इसके बाद इसरार उसे कालू होटल में ले गया। जहां दुष्कर्म किया। रातभर उसे होटल में रखा। फतिया में नहीं पहुंचने पर स्वजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। घर पहुंची तो पति से उसे फटकार दिया।

निकाह करने के लिए पति से कराया तलाक

पीडि़ता की मानें तो उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने उससे निकाह करने की बात कही और उसके पति से तलाक करवा दिया। पति से तलाक लेने के बाद उसने आरोपित से निकाह को कहा तो वह मुकर गया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह थाने पहुंची।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments