Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डद लेडी किलर की शूटिंग को नैनीताल पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर और...

द लेडी किलर की शूटिंग को नैनीताल पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

नैनीताल : बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी आगामी फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए बीती रात नैनीताल पहुंच चुके हैं, नैनीताल में 40 दिन तक इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग जगहों पर होने वाली है।

निर्देशक अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर में मुख्य अभिनेता के रूप में अर्जुन कपूर और अभिनेत्री के रूप में भूमि पेडनेकर हैं। इस पूरी फिल्म की शूटिंग मनाली में चल रही थी, वहीं से फ़िल्म यूनिट नैनीताल आई है।

फ़िल्म में अर्जुन कपूर एक केमिस्ट की दुकान चलाते हुए दिखेंगे। इसके लिए नैनीताल के मल्लीताल ज़ूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल की दुकान के रूप में तैयार किया गया है और इसके पूरी तैयारियां की जा चुकी है। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर द इंप्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी है, असिस्टेंट लाइन के रूप में पुलकित काम कर रहे हैं

पुलकित ने बताया कि निर्देशक अजय बहल को नैनीताल की वादियां काफी पसंद है, इससे पहले नैनीताल में ब्लड फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। देर शाम नैनीताल के प्रसिद्ध होटल मनु महारानी होटल स्टार पहुंच गए हैं।

मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि दोनों के आतिथ्य का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस पूरी फिल्म की शूटिंग नैनीताल के अयारपाटा, बलरामपुर हाउस स्नो व्यू सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। कोविड काल के बाद नैनीताल में बॉलीवुड की यह पहली फ़िल्म की शूटिंग हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments