Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनर्सेज फाउंडेशन का धरना 53 वें दिन भी जारी

नर्सेज फाउंडेशन का धरना 53 वें दिन भी जारी

नर्सिंग आफिसर के 2621 नर्सों के पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर एलिंग वेलफेयर नर्सेज फाउंडेशन का धरना 53 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। शुक्रवार को धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि वह कई दिनों से लगातार धरने पर हैं। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार उनके सब्र का इम्तहान ले रही है। चेतावनी दी कि यही रवैया रहा तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। मौके पर बबलू, रघुवीर सिंह, राजेश कुमार, कार्तिक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments