Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल जिले को मिली कोविशील्ड वैक्सीन की 16 हजार डोज, कल से...

नैनीताल जिले को मिली कोविशील्ड वैक्सीन की 16 हजार डोज, कल से बढ़ जाएंगे वैक्सीनेशन केंद्र

हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान को फिर तेज किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जिले में वैक्सीन की उपलब्धता कम होने की वजह से कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद कर दिए गए थे। वहीं अब जिले को 16 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन की उपलब्ध हो गई है।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि पंत ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन की डिमांड लगातार भेजी जा रही है। अब हमारे पास 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए 12 हजार डोज कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए चार हजार डोज मिल गई है। 14 जून से वैक्सीनेशन केंद्र बढ़ा दिए जाएंगे। केंद्रों की संख्या 50 तक होगी। इसके लिए तैयारी की गई है।

विदेश जाने वालों को अब लगेगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

एसीएमओ डा. रश्मि पंत ने बताया कि जिन्हें विदेश जाना है और कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई जानी है। ऐसे लोग अपने निर्धारित डाक्यूमेंट को वैक्सीनेशन सेंटर में दिखाकर दूसरी डोज लगवा सकते हैं। वैसे कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के बाद लगती है, लेकिन विदेश जाने वालों की यह सुविधा पहले उपलब्ध कराई जा रही है।

लोगों को वैक्सीनेशन के लिए किया जा रहा प्रेरित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भागीरथी जोशी ने बताया कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। गांव-गांव में आशा कार्यकर्ता भी वैक्सीनेशन में लगी हैं और लोगों काे जागरूक करने में जुटी हैं।

मोबाइल टीम भी लगा रही वैक्सीन

दिव्यांगों व बुजुर्गों को भी समय पर वैक्सीन लग सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमों का गठन किया है। खासकर यह टीमें जिले के पर्वतीय ब्लॉकों में लगाई गई है।

जिले में अब तक लगे टीके

नैनीताल जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हो गई थी। तब से अब तक 317854 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments