Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधनैनीताल झील में एक महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस...

नैनीताल झील में एक महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस कर रही जांच

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की झील में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त हो गई है। परिजनों को सूचना भी दे दी गई है। महिला की मौत कैसे हुई, आत्महत्या है या साजिश, इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही। नैनीझील में पहले भी कई शव बरामद हो चुके हैं। वहीं मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार सुबह मल्लीताल एनसीसी ऑफिस के समीप झील में राहगीरों ने महिला का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। जिस पर कोतवाल अशोक कुमार सिंह समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गइ। शव को झील से बाहर निकाला। शिनाख्त 45 वर्षीय लक्ष्मी कत्यूरा पत्नी स्वर्गीय दिनेश कत्यूरा हंस निवास मल्लीताल के रूप में हुई है। पुलिस से पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों को सौंपा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments