Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में जल्द होगा ई-रिक्शा संचालन, चार कंपनियों के रिक्शो का किया...

नैनीताल में जल्द होगा ई-रिक्शा संचालन, चार कंपनियों के रिक्शो का किया ट्रायल

नैनीताल। लंबे समय से नैनीताल में ई-रिक्शा संचालन का सपना देख रहे शहरवासियों का इंतजार बहुत जल्दी खत्म होगा। पालिका की ओर से ई रिक्शा संचालन को लेकर सभी कवायद पूरी कर ली गई है। अलग-अलग रिक्शा कंपनियों द्वारा लाए गए रिक्शा का ट्रायल करने के साथ ही इसके चार्जिंग को लेकर पॉइंट स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शहर की माल रोड में ई रिक्शा संचालन होते दिखेगा। शुरुआत में पांच रिक्शे संचालित किए जाएंगे।

बता दें कि लंबे समय से शहर में ई-रिक्शा संचालन की मांग उठ रही है। रिक्शा यूनियन समिति भी इसकी पक्षधर है। दो वर्ष पूर्व पालिका की ओर से इसके संचालन की कवायद शुरू तो की गई लेकिन ट्रायल में सफल नही होने के कारण यह कवायद परवान नहीं चढ़ सकी। अब पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने एक बार फिर इसको लेकर पहल की है। उन्होंने बताया कि ई- रिक्शा संचालन के लिए हल्द्वानी से चार कंपनियों द्वारा लाए गए रिक्शो का ट्रायल कर लिया गया है।

साथ ही रिक्शा यूनियन समिति के साथ बैठक कर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि रिक्शे चार्ज करने के लिए कैपिटल सिनेमा के समीप चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया जाएगा। जहां चार्ज करने के साथ ही अन्य मरम्मत कार्य भी किए जाएंगे। किस कंपनी के रिक्शो की खरीद की जानी है यह अंतिम निर्णय रिक्शा यूनियन को समिति को लेना है। शुरुआत में पांच रिक्शा खरीदे जाएंगे। जल्द ही माल रोड पर इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

वर्तमान में 82 रिक्शो का होता है संचालन

शहर में तल्लीताल से मल्लीताल आवाजाही के लिए वर्तमान में 82 रिक्शा का संचालन होता है। पालिका की ओर से बकायदा इसके लिए लाइसेंस जारी किए जाते हैं। इन रिक्शों की संख्या में बढ़ोतरी करने का कोई प्रावधान नहीं है। सचिन नेगी ने बताया कि ई-रिक्शा का संचालन होने पर इनकी संख्या आधी कर दी जाएगी। दो लोगों को एक ई- रिक्शा संचालन की अनुमति होगी।

रिक्शा खरीद के लिए मिलेगा ऋण

सचिन नेगी ने बताया कि रिक्शा खरीदने में रिक्शा स्वामियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े इसके लिए ऋण की वस्था भी की गई है। रिक्शा यूनियन समिति के साथ बैठक कर जानकारी दी गयी है कि रिक्शो की खरीद के लिए एनयूएलएम से ऋण प्राप्त कर सकते है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments