Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी में खाई में गिरी,...

नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी में खाई में गिरी, एक की मौत, छह घायल

नैनीताल। नैनीताल से दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार कालाढूंगी से पांच किमी पहले अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस और राहगीरों ने रेस्क्यू कर कार सवार सात घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई । घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

नैनीताल से दिल्ली के शमायरा पुत्र आफरोज 6 वर्ष, अमान पुत्र आफरोज चार वर्ष, लायबा पुत्री नाजिम 11 वर्ष , महक पुत्री नाजिम 15 वर्ष , आशिफा पत्नी अफरोज, अफरोज पुत्र गुलशेर 33 वर्ष, साईना पत्नी नाजिम 45 वर्ष अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार से लौट रहे थे। कालाढूंगी पहुंचने से पांच किमी पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी। कार अफरोज चला रहा था।

हादसे की सूचना को रेस्क्यू कर खाई से निकाला। उन्हें उपचार के लिए कालाढूंगी सीएच सी भेजा, जहां पर उपचार के दौरान एक महिला शायना पत्नी नाजिम 45 ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि अन्य को उपचार के लिए हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। कार काफी गहरी खाई में गिरने से उसका नम्बर ट्रेस नहीं हो सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments