Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपति-पत्नी की चैट मोबाइल हैक कर की जा रही वायरल

पति-पत्नी की चैट मोबाइल हैक कर की जा रही वायरल

रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर में मोबाइल हैक कर पति-पत्नी की पर्सनल चैट वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैकर ने परिवार को बदनाम करने के लिए कांटैक्ट लिस्ट के सभी वाट्सएप पर चैट वायरल कर दी है। फोटो भी वायरल की जा रही है। एेसा मामला सामने आने के बाद रामनगर पुलिस भी हैरान है। मामले की छानबीन के लिए सइबर सेल से मदद ली जाएगी।

फारेस्ट कंपाउंड निवासी अमित रावत का मोबाइल हैक करके साइबर अपराधियों ने उसमें सेव कांटेक्ट लिस्ट को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अमित के मोबाइल से कांटेक्ट लिस्ट गायब हो गई। साइबर अपराधी द्वारा कई नंबरों से अमित के परिवार व दोस्तों के वाट्सएप में वॉयस मैसेज और फोटो भेजकर कहा जा रहा कि इस व्यक्ति द्वारा एक कंपनी से तीन हजार रुपये का लोन लिया गया था। जिसे नहीं चुकाया जा रहा है।

परिवार के लोगों को 8297378525 नंबर से आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। अमित के कांटेक्ट वाले सभी लोगों को भी उसकी फोटो भेजकर बदनाम किया जा रहा है। इतना ही नहीं गुरुवार को अमित व पत्नी के बीच हुई चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी साइबर ठग द्वारा वापस परिवार के लोगों को भेजे गए हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने सीओ बलजीत भाकुनी से मुलाकात की। एसआई प्रीति मामले की जांच कर रही है। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह कहते हैं एक्सपर्ट

साइबर एक्सपर्ट कहते हैं कि पीड़ितों के फोन का सॉफ्टवेयर हैक करके ऐसा किया जा सकता है। किसी डिवाइस पर वॉट्सएप इस्तेमाल करने के बाद लॉग आउट किए बिना बंद करने पर उस डिवाइस से वॉट्सएप हैक हो सकता है। इसके साथ ही कंप्यूटर पर वॉट्सएप इस्तेमाल करने के दौरान कोई उसका बार कोड हासिल करके हैकर तक पहुंचा सकता है। यह भी हो सकता है कि पीड़ित के किसी पुराने फोन से वॉट्सएप को डिलीट किए बिना फोन रख दिया गया हो। यह फोन किसी के हाथ लगा जिसने आरोपी तक पहुंचा दिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments