Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपति बीमार हुआ तो महिला ने कर ली दूसरी शादी, जानिए क्‍या...

पति बीमार हुआ तो महिला ने कर ली दूसरी शादी, जानिए क्‍या है पूरी कहानी

गदरपुर : महिला ने एक युवक के साथ सात फेरे लिए। वह बीमार हुआ और बच्चों की परवरिश नहीं कर सका तो उसने मंदिर में दूसरे युवक से शादी कर ली। इस दौरान वह न तो दोनों पतियों को छोड़ सकी और न बच्चों का मोह त्याग सकी। दोनों पति जहां अपने-अपने बच्चों को छोडऩे को तैयार नहीं थे, वहीं महिला के सामने असमंजस की स्थि‍ति खड़ी हो गई। जब निकलने की कोशिश की तो उसे थाने का मुंह देखना पड़ा।

ऊधमसिंहनगर जिले के ग्राम रजपुरा गदरपुर निवासी सतविंदर ट्रक ड्राइवर है। वह ट्रक चलाने के लिए अलवर राजस्थान गया तो उसकी मुलाकात अलवर निवासी शरणजीत कौर से हुई। 2015 में उन दोनों ने शादी कर ली। इस दौरान उनकी दो बेटियां खुशप्रीत कौर और जसप्रीत कौर हुईं। सतविंदर ड्राइवरी करते हुए अपने ससुराल मुबारिकपुर थाना नौगांव जिला अलवर राजस्थान में रहने लगा। वर्ष 2017 में सतविंदर की बीमारी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद व मनमुटाव हो गया।

इस पर सतविंदर पत्नी को छोड़ अपने गांव राजपुरा गदरपुर आ गया। इस बीच उसकी पत्नी शरणजीत कौर का राजस्थान निवासी टीटू पुत्र फकीरचंद के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। उनकी एक पुत्री पैदा हुई, जिसका नाम परी रखा। वहीं दूसरी तरफ पारिवारिक सदस्यों व मध्यस्थता करने वाले लोगों के चलते शरणजीत कौर नवंबर 2021 में ग्राम राजपुरा अपने पहले पति के पास पहुंची और दो माह से यहीं रह रही थी।

इसी दौरान टीटू अपनी बेटी को लेने के लिए गदरपुर पहुंचा। उसने फोन कर अपनी पुत्री देने को कहा। इस पर 17 दिसंबर को शरणजीत कौर इंजेक्शन लगवाने के बहाने अपनी पुत्री को लेकर नगर में पहुंची और उसने बेटी को टीटू को सुपुर्द कर दिया। टीटू गदरपुर से बस में बैठ अपनी पुत्री को लेकर राजस्थान रवाना हो गया। शरणजीत कौर ने लोक लाज के भय से परिवार के सदस्यों को सच ना बताने की मजबूरी के चलते अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी।

पुलिस टीम को बच्ची देने से किया इनकार

उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट और पुलिस टीम जब अलवर राजस्थान युवक टीटू के घर पहुंची तो उसने बच्ची को देने से इंकार कर दिया। उसका कहना था कि बच्ची उसकी जैविक पुत्री है, चाहे इसका डीएनए टेस्ट करा लो लेकिन वह उसे नहीं देगा। पुलिस के काफी समझाने बुझाने पर युवक साथ में चलने को तैयार हुआ।

रोते-रोते बच्ची को ले जाने की बात कही

थाने में जब टीटू से पूछा गया कि वह क्या चाहता है। रोते हुए उसने बताया कि वह अपनी पुत्री को हर हालत में लेकर जाएगा। उसका यह भी कहना था कि अगर सतविंदर अपनी दोनों पुत्रियों को उसे सौंपा दे तो वह उनका भी लालन-पालन करेगा।

टीटू के साथ जाना चाहती है शरणजीत कौर

शरणजीत कौर का कहना था कि वह हर हालत में टीटू के साथ अलवर राजस्थान जाएगी। उसका पहला पति दोनों बच्चे उसे दे देगा तो ठीक है। नहीं तो इसी को साथ लेकर उसके साथ चली जाएगी।

दोनों पुत्रियों का किया लालन-पालन

टीटू का कहना था कि जब सतविंदर बीमार पड़ा तो दो साल तक उसकी दोनों पुत्रियों का लालन-पालन उसने ही किया। सतविंदर तो उन्हें देखने भी नहीं पहुंचा था। अगर सतविंदर दोनों को दे दे तो वह ले जाने को तैयार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments