Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत का किसानों के लिए छलका दर्द,कहा-खतरे में है...

पूर्व सीएम हरीश रावत का किसानों के लिए छलका दर्द,कहा-खतरे में है देश का किसान

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। कालाढूंगी रामलीला मैदान में आयोजित सभा में पार्टी महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का सूरज अब डूबने वाला है। देश में भूख से गरीब के बच्चे का पेट जल रहा है। अन्नदाता किसान दिल्ली की सड़क पर अपना जीवन जला रहा है। पिछले नौ माह में करीब साढ़े छह सौ किसान आंदोलन की राह में मौत के गाल में समा चुके हैं। इन सब के बावजूद मोदी सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंगी।

तड़पते किसान को देखकर उनका दिल नहीं पसीज रहा है। रावत ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि अब केवल लड़ाई 2022 में उत्तराखंड में सरकार बनाने की नहीं बल्कि 2024 में भी दिल्ली में सरकार बनाने की लड़ाई है। ताकि किसान के साथ न्याय हो सके। उन्होंने कहा, किसान की जमीन खतरे में है, किसान का पेट खतरे में है, उनकी न्यूनतम समर्थन मूल्य खतरे में है, उनकी मंडी खतरे में है।

हम सब की सस्ते गल्ले की दुकान जहां सोनिया की कृपा से दो रुपये किलो गेहूं और चावल मिलता था वो भी आज खतरे में है। इस रैली में पूर्व सीएम रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष करन मेहरा और कई बड़े नेता शामिल रहे। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस से टिकट के कई दावेदार शक्ति प्रदर्शन करने से भी नहीं चूके।

कांग्रेस आयी तो 200 यूनिट बिजली मुफ्त
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि विकास करने की बात करने वाली भाजपा को कांग्रेस के समय के विकास कार्यों को रोकने से ही फुर्सत नहीं है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली और गैस पर 200 रुपये सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ राज्य में रोकी गईं 22 हजार भर्तियां पहले ही वर्ष में की जाएंगी।

भीड़ जुटाने में महेश शर्मा ने झोंकी ताकत
कालाढूंगी। परिवर्तन यात्रा को भव्य बनाने में पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा ने पूरी ताकत झोंक दी। पोस्टरों के साथ सैकड़ों समर्थकों ने जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यह स्थानीय स्तर पर विधायक प्रत्याशियों के प्रबल दावेदारों का अपना दमखम दिखाने का मौका भी था। इस लिहाज से कमोला, धमोला, कोटाबाग, लामाचौड़, हल्द्वानी से सैकड़ों की संख्या में वाहनों में भर कर शर्मा समर्थक यात्रा का स्वागत करने कालाढूंगी पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments