Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफीस माफी की मांग को लेकर अभिभावकों का आंदोलन जारी

फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावकों का आंदोलन जारी

हलद्वानी। फीस माफी की मांग को लेकर हलद्वानी के बुद्ध पार्क में अभिभावकों का आंदोलन जारी है। पार्षद धर्मवीर सिंह डेविड दूसरे दिन शुक्रवार को भी अनशन पर डटे रहे। बीते गुरुवार को अनशन से जबरन उठाए गए आंदोलन के संयोजक रोहित कुमार ने धरनास्थल पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। साथ ही प्रशासन पर सरकार और शिक्षा माफियाओं के साथ गठजोड़ का आरोप भी लगाया।

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद धरना स्थल पहुंचे रोहित ने कहा कि जिस तरह से पुलिस प्रशासन ने महिलाओं और पार्षदों के साथ धक्का-मुक्की एवं बल का उपयोग किया वो सरासर गलत है। स्वस्थ होने के बावजूद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति आर्थिक संकट झेल रहा है उस समय प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस मांगना न्याय संगत नहीं है।

चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अवैध वसूली बंद नहीं की तो आंदोलन और उग्र होगा। सरकार को पुलिस का गलत इस्तेमाल बंद करना होगा। इस मौके पर रणजीत सिंह रोडू, रईस अहमद गुड्डू, राजेंद्र सिंह जीना, रूमी वारसी, तौफीक अहमद, मुकुल बल्यूटिया, जाकिर हुसैन, हेमंत कुमार, महेश चंद, पंडित मदन मोहन, देवेंद्र सिंह डैनी, नितेश यादव, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments