Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाघ ने किया दो महिलाओं पर हमला क्षेत्र में दहशत का माहौल

बाघ ने किया दो महिलाओं पर हमला क्षेत्र में दहशत का माहौल

वही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में महिलाएं घास काटने गई थी इस दौरान वहां बाघ ने दो महिलाएं खष्टि देवी और मुन्नी देवी पर अटैक कर दिया, बाघ के अचानक हमले के बाद वहां अन्य लकड़ी काट रही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई महिलाओं के हो हल्ले में बाघ दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण दोनों महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर आए हैं ।

जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है पिछले दिनों भी इस इलाके में टाइगर की मूमेंट देखी गई थी। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments