Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारात से लौट रहे छोल्यारों का वाहन गिरा खायी में, दो लोगो...

बारात से लौट रहे छोल्यारों का वाहन गिरा खायी में, दो लोगो की मौत,6 गंभीर रूप से घायल

विवाह समारोह  से लौट रही छोलियारो का मैक्स वाहन खायी में समा गया जिसमें वाहन चालक और एक छोलियार की मौत हो गयी जबकि 6 छोलियार गम्भीर रूप से घायल हो गये वही घायलों का उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित नामक युवक की बारात सनगाढ गयी थी।विवाह सम्पन्न बारात वापस घर की ओर लौट रही थी।जिसमे छोलियारो से भरा मैक्स वाहन भी शामिल था।जब छोलियारो का वाहन जेठाई गंगनाथ मन्दिर के पास पहुँचा तो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरा।जिसमे 17 वर्षीय युवक माड़ा निवासी गोलू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वाहन चालक महेश सिंह की चिकित्सालय पहुँचते ही मौत हो गयी।महेश ग्राम बंगचूडी का निवासी था।इस हादसे में छः छोलियार गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनका उपचार सीएचसी कांडा में चल रहा है।बताया जा रहा है यह हादसा रात साढ़े नो से दस के बीच मे हुआ है।छोलियारो का मैक्स वाहन महज़ बंगचूडी गाँव से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था अचानक यह दुर्घटना हो गयी फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments