Monday, March 9, 2026
Homeनैनीतालबेकाबू डंपर ने छह साल के मासूम को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने...

बेकाबू डंपर ने छह साल के मासूम को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने भाग रहे आरोपित को जमकर पीटा

हल्द्वानी। हल्द्वानी डिवीजन के टनकपुर गौला गेट पर सोमवार सुबह बेकाबू डंपर ने छह साल के मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे से गुस्साई भीड़ ने जंगल की तरफ भाग रहे आरोपित चालक को पकड़ जमकर पीटा। इसके बाद डंपर में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर कोतवाल समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुँच गए। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ को समझाया गया। जिसके बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेने के साथ चालक को भी हिरासत में ले लिया। घटना के बाद भारी संख्या में लोग मौके पर एकजुट हो गए थे।

राजपुरा के राजेन्द्र नगर निवासी छह वर्षीय मिथुन रोजाना की तरह टनकपुर गौला गेट पर खेल रहा था। यह गेट बग्गियों के लिए पंजीकृत है। हालांकि खदान एरिया से राजपुरा व शीशमहल निकासी गेट के वाहन भी निकलते हैं। सुबह शीशमहल गेट पर पंजीकृत एक डंपर उपखनिज भरकर निकल रहा था। इस बीच नितिन डंपर की चपेट में आ गई। अगला पहिया मासूम के शरीर से गुजर गया था। जिसके बाद आरोपित चालक भागने लगा।

लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ धुन दिया। इसके बाद डंपर में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। कुछ लोग आग लगाने को आमादा हो गए थे। लेकिन मौके पर कोतवाल संजय कुमार व चैकी इंचार्ज जितेंद्र सिरोड़ी ने लोगो बमुश्किल समझाकर शांत करवाया। लोगों को आश्वासन दिया गया कि वाहन इस रास्ते से नहीं निकलेंगे। फिलहाल एम्बुलेंस से मासूम के शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments