Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयुवकों ने दिनदहाड़े नाबालिग पर खुखरी से किया हमला, जान बचाने को...

युवकों ने दिनदहाड़े नाबालिग पर खुखरी से किया हमला, जान बचाने को लहूलुहान होकर दौड़ता रहा किशोर

हल्द्वानी में शुक्रवार को कुछ युवकों ने एक नाबालिक पर खुखरी से हमला कर दिया। किशोर अपनी जान बचाने के लिए खून से लथपथ होकर सड़क पर दैड़ता रहा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, नैनीताल रोड स्थित गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज के सामने युवकों के एक समूह में अचानक विवाद हो गया। जिसके बाद बाइक सवार दो युवकों ने एक किशोर पर खुखरी से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए भागा किशोर बमुश्किल 50 मीटर ही दौड़ पाया और उसके बाद बेसुध होकर खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments