Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालराजाजी टाइगर रिजर्व को अक्तूबर में खोलने की तैयारी

राजाजी टाइगर रिजर्व को अक्तूबर में खोलने की तैयारी

नैनीताल। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की तर्ज पर अब राजाजी टाइगर रिजर्व को भी पर्यटकों के लिए अक्तूबर माह में ही खोलने की तैयारी है। टाइगर रिजर्व से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस संबंध में अधिकारियों के स्तर पर विचार विमर्श किया जा रहा है। 

राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 अक्तूबर से खोलने का प्रस्ताव शासन, वन मुख्यालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी को भेजा जाएगा। जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व को हर साल 15 अक्तूबर और राजाजी टाइगर रिजर्व को 15 नवंबर से खोला जाता है।

इस बार राजाजी टाइगर रिजर्व को भी 15 अक्तूबर से पर्यटकों के लिए खोलने की योजना बनाई गई है। राजाजी में देश विदेश से पर्यटक हाथी, बाघ, तेंदुआ, हिरण, काकड़ समेत अन्य वन्यजीवों को देखने आते हैं।

राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक बीके सिंह ने बताया कि इस बारे में विचार विमर्श किया जा रहा है। शासन, मुख्यालय और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments