Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालरामनगर में घास काटने गई महिला को हाथी ने पटका, मौत

रामनगर में घास काटने गई महिला को हाथी ने पटका, मौत

नैनीताल। रामनगर में जंगल में घास काटने गई महिला को हाथी ने पटक कर मौत के घाट उतार दिया। घटना रामनगर वन प्रभाग के देचोरी रेंज की है। रेंजर किरण शाह ने बताया कि कोटाबाग के नाथूजाला निवासी बिशना देवी (54) बुधवार को पांच महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई थी।

सुबह 10ः00 बजे के आसपास हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। हमले के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन कर्मी महिला को लेकर कोटाबाग अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सा अधिकारी देवेश चैहान ने बताया महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments