Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालराम मंदिर निर्माण के लिए दो श्रद्धालुओं ने प्रदान की एक-एक लाख...

राम मंदिर निर्माण के लिए दो श्रद्धालुओं ने प्रदान की एक-एक लाख रुपये की धनराशि

हल्द्वानी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि संग्रहित करने का सिलसिला जारी है। श्री राम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण की टोलियां शहर भर में अभियान चला रही हैं। हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर एक निवासी रेवती देवी पत्नी राधेश्याम जोशी ने समिति को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं, भगवानपुर जयसिंह निवासी आनंद बल्लभ पाठक ने एक लाख पांच सौ इक्यावन रुपये की समर्पण राशि समिति के सदस्यों के माध्यम से भव्य राम मन्दिर निर्माण के लिए दी। श्री राम मन्दिर निर्माण निधि समर्पण अभियान अब गति पकड़ चुका है।

समाज में रामभक्तों द्वारा बढ़-चढ़कर मन्दिर निर्माण में अपना समर्पण अर्पित किया जा रहा है। हल्द्वानी नगर के विभिन्न स्थानों पर समर्पण अभियान समिति की टोलियां प्रत्येक घर तक जा रही हैं। अनेक स्थान पर समाज के द्वारा टोलियों का तिलक किया जा रहा हैं तो कही पुष्प वर्षा कर व शंखध्वनि से स्वागत किया जा रहा है। अनेक लोग अपनी समर्पण राशि से अन्य लोगों के लिए आदर्श स्थापित कर रहे हैं। समिति द्वारा समर्पण राशि के लिए अलग अलग रसीदें बनाई है। इस टोली में मण्डल अभियान प्रमुख कमल बिष्ट, डूंगर सिंह टोलिया, गजेंद्र मेहरा आदि शामिल रहे।

उत्तराखंड के 14 हजार से अधिक गांव में चलेगा अभियान

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण समिति उत्तराखंड के अभियान प्रमुख रनदीप पोखरिया ने बताया कि समिति के सदस्य उत्तराखंड के 14526 गांव तक अभियान चलाएंगे। इस दौरान 73 क्षेत्रों के 24 लाख परिवारों से सम्पर्क साधा जाएगा। समर्पण निधि में सहयोग करने वाले लोगों को श्री राम मंदिर का चित्र भी दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments