Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर पुलिस लाइन में सिपाही ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर...

रुद्रपुर पुलिस लाइन में सिपाही ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर दी जान, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा

हल्द्वानी: रुद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। 

छड़ायल हल्द्वानी निवासी 30 वर्षीय उमेश चंद्र 2011 बैच का सिपाही था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग रुद्रपुर पुलिस लाइन में थी। आरटीओ पुलिस चौकी इंचार्ज संजीत राठौर ने बताया कि उमेश 30 नवंबर से अनुपस्थित चल रहा था। स्वजनों के मुताबिक उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। शनिवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था। तड़के करीब ढाई बजे उसका भाई कमरे में गया तो उमेश ठीक था। पांच बजे उमेश पंखे से लटका मिला। सूचना पर चौकी इंचार्ज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। 

नौ माह पहले हुआ था विवाह 

सिपाही उमेश का विवाह नौ माह पहले ही हुआ था। उसकी पत्नी अपने मायके अल्मोड़ा में एक स्कूल में अध्यापिका है। पुलिस के अनुसार अप्रैल में विवाह के बाद उसने 30 नवंबर तक ड्यूटी की। इसके बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। जिस कारण से वह ड्यूटी पर भी नहीं जा सका। स्वजनों की ओर से उसका इलाज कराया जा रहा था।  

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments