Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर में युवती ने साड़ी का फंदा बनाकर की खुदकुशी

रुद्रपुर में युवती ने साड़ी का फंदा बनाकर की खुदकुशी

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में घर पर अकेली युवती ने साड़ी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। शाम को घर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उनके पैरों तलों से जमीन खिसक गई। आनन-फानन में फंदे से उतार कर हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्‍सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती ने आत्‍महत्‍या क्‍योंकि, फिलहाल इसका कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि घटना स्‍थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।   

बी ब्लॉक थाना ट्रांजिट कैम्प निवासी इतु राय आयु 26 वर्ष पुत्र रविन्द्र नाथ राय के परिवार में किसी के निधन पर स्वजन बुधवार को स्वर्ग फार्म बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश गए थे। इस दौरान घर पर इतु अकेली ही थी। पीछे से उसने घर मे साड़ी का फंदा बना लटक गई। बुधवार देर शाम जब इतु का भाई घर वापस लौटा तो इतु को फंदा लगा लटके देख उसके होश उड़ गए। उसने आनन फानन में उसके जीवित होने की आस में उसको नीचे उतारा। 

उसके बाद वह उसे लेकर किच्छा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन इतु के पार्थिव शरीर क लेकर घर आ गए। देर शाम सूचना मिलने पर एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल फोर्स के साथ पहुच गए। पुलिस ने शव को रात ही मोर्चरी भिजवा दिया। गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्यवाही की। एसओ फर्त्याल ने बताया कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। स्वजन भी इतु के फंदा लगा लटकने का कारण नही बता पा रहे है। पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments