Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलोन के नाम पर महिला से 3.50 लाख की साइबर ठगी

लोन के नाम पर महिला से 3.50 लाख की साइबर ठगी

हल्द्वानी। लोन के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला से 3.50 लाख रूपये की ठगी कर ली। महिला ने मामलेे की शिकायत साइबर सेल में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक सुभाषनगर निवासी पारूल कपूर ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। कहना है कि जनवरी 2022 में उसे रूपयों की जरूरत थी। आॅनलाइन संपर्क करने पर एक फाइनेंस कंपनी के रोहित राठी, रोहित शर्मा, शिखा थापा और विवेक जैन ने उन्हें ऋण दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बदले उन्होंने तमाम दस्तावेज व्हाट्सएप के माध्यम से मांग लिए। प्रक्रियाओं का हवाला देते हुए आरोपियों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में 3.50 लाख रूपये की रकम मांग कीं। सभी ट्रांजेक्शन गूगल पे के माध्यम से किए गए। ऋण के लिए दबाव बनाया गया तो उन्होंने व्हाट्सएप में ही फर्जी चेक भेज दिया, लेकिन आरोपियों ने आॅरिजनल चेक नहीं दिए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। बताया कि इसकी शिकायत साइबर सेल में की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में एसएसपी पंकज भट्ट ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments