Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधलड़की को छेड़ रहे पुलिसवाले की कुछ लोगों ने कर दी जमकर...

लड़की को छेड़ रहे पुलिसवाले की कुछ लोगों ने कर दी जमकर धुनाई,देखें वीडियो

जब पुलिस ही ऐसे कामों को सरेआम करने लगे तो क्या कहें जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी हो वो ही दुश्मन बन जाय तो किस पर भरोसा करें ऐसा ही शर्मसार करने वाला मामला हल्द्वानी से आया है जहाँ एक पुलिस वाले पर एक नाबालिक को छेड़ने के आरोप लगे हैं जो पूरे पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना है।

हल्द्वानी कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी द्वारा बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जहां बच्ची के परिजनों ने आज पुलिसकर्मी को रंगे हाथ पकड़ लिया। बच्ची के परिजनों और पड़ोसियों ने पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी में तैनात पुलिसकर्मी मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया में रहता है, बच्ची के परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिये गए हैं, एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी पुलिसकर्मी के द्वारा यदि मारपीट की घटना को लेकर कोई तहरीर दी जाएगी तो मारपीट करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही जाएगी। फिलहाल पिटाई से घायल दरोगा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments